लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड फेरो क्रोम विनिर्माण क्षमता को दोगुना करेगी

By भाषा | Updated: April 16, 2021 13:51 IST

Open in App

कोलकाता, 16 अप्रैल , टाटा स्टील की खनन इकाई टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड (टीएसएमएल) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में स्टेनलेस स्टील की बढ़ती मांग के साथ उसकी अपनी फेरो क्रोम विनिर्माण क्षमता को दोगुनी करने की योजना है।

अपनी आक्रामक वृद्धि की योजना के तहत कंपनी का लक्ष्य निकट भविष्य में फेरो क्रोम विनिर्माण क्षमता को 4,50,000 टन से बढ़ाकर 9,00,000 टन प्रतिवर्ष करने की है।

टीएसएमएल ने कहा कि उसने वर्ष 2020 की खनिज नीलामियों में तीन क्रोमाइट खानों का अधिग्रहण किया था - जो सुकिंदा क्रोमाइट माइन, सारुएबिल क्रोमाइट माइन और कामर्दा क्रोमाइट माइन हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन खानों की लीज 50 साल के लिए है।

एक बयान में कहा गया है कि खदानें अब 15 लाख टन की वार्षिक क्षमता के साथ चालू हो गई हैं, जिससे कंपनी भारत में क्रोम अयस्क खनन में सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड के चेयरपर्सन डी बी सुंदर रामम ने कहा, '' हम क्रोम अयस्क की अच्छी गुणवत्ता का लाभ उठाते हुए भारत में अपनी फेरो क्रोम विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यह टीएसएमएल को भारत में सबसे अग्रणी फेरो क्रोम कंपनी बना देगा और वैश्विक स्तर पर उसे शीर्ष पांच में स्थान दिलायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा