लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील ने कर्मचारियों के लिये काम का नया मॉडल लागू किया

By भाषा | Updated: November 2, 2020 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर कोविड19 का खतरा लम्बा खिंचने के बीच घरेलू इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने सोमवार को अपने कर्मचारियों के लिये काम के एक नये मॉडल की शुरुआत की जिसके तहत वे साल के 365 दिन घर से काम कर सकते हैं।

टाटा स्टील ने एक बयान में कहा कि नया चुस्त कार्य मॉडल रविवार से प्रभावी हो गया है।

कंपनी ने कहा कि वह विश्वास और परिणाम आधारित कार्य संस्कृति की ओर बढ़ रही है तथा अपने कर्मचारियों को अधिक लचीलापन दे रही है।एक नवंबर से प्रभावी नये मॉडल के तहत वैसे अधिकारियों को भी अब एक साल में असीमित दिनों के लिये घर से काम करने की सुविधा दी गयी है, जिन्हें किसी विशेष स्थान पर तैनात होना पड़ता है।

कंपनी ने कहा कि एक बार जब महामारी की स्थिति सामान्य हो जाती है, तो नीति कंपनी के अधिकारियों को पसंद के स्थान पर स्थानांतरित होने में सक्षम बनायेगी, जिससे कर्मचारी को देश में किसी भी स्थान से काम करने की सुविधा मिलेगी।

कंपनी ने कहा कि इस नीति का एक साल तक परीक्षण किया जायेगा। अनुकूलनशीलता और प्रतिक्रिया के आधार पर एक वर्ष के बाद नीति की समीक्षा की जायेगी।

टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (मानव संसाधन प्रबंधन) सुरेश दत्त त्रिपाठी ने कहा कि लचीला काम न केवल एक संगठन के आने वाली पीढ़ियों के अनुकूल कार्यस्थल बनाने के इरादे को चित्रित करता है, बल्कि भौगोलिक क्षेत्रों में अपने विविध कार्यबल की जरूरतों को पूरा करने के इरादे को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि महामारी ने उत्पादकता के पारंपरिक सोच से दूर होने में मदद की है। इसने कई मिथकों को तोड़ दिया है। ऐसे में यह नीति बेहतर कार्य-जीवन संतुलन सुनिश्चित करेगी।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, ईरान के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?