लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील ने बनाई पुनर्गठन की योजना, ब्रिटेन में 1000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

By भाषा | Updated: November 28, 2019 14:54 IST

टाटा स्टील ने कहा है कि उसका इरादा वित्तीय रूप से मजबूत और वहनीय यूरोपीय कारोबार बनाना है। ऐसा कारोबार जो कि नवोन्मेष को बढ़ाने और कंपनी को कार्बनरहित इस्पात विनिर्माता बनाने की दिशा में जरूरी निवेश करने में सक्षम हो।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा स्टील यूरोप ने अपनी पुनर्गठन योजना पर यूरोपीय वर्क्स काउंसिल (ईडब्ल्यूसी) के साथ विचार विमर्श शुरू कर दिया है।योजना पर अमल से तीन हजार के करीब रोजगार का नुकसान होगा।

टाटा स्टील यूरोप ने अपनी पुनर्गठन योजना पर यूरोपीय वर्क्स काउंसिल (ईडब्ल्यूसी) के साथ विचार विमर्श शुरू कर दिया है। योजना पर अमल से तीन हजार के करीब रोजगार का नुकसान होगा। इनमें से 1,000 राजगार ब्रिटेन में कम होंगे। भारत की इस्पात क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने पिछले सप्ताह ही व्यापक बदलाव के अपने कार्यक्रम के तहत रोजगार में कटौती की घोषणा की है।

कंपनी ने इसकी वजह वैश्विक मोर्चे पर इस्पात उद्योग के समक्ष लगातार जारी चुनौतियों के चलते उसे हो रहे नुकसान को बताया है। कंपनी ने बुधवार को जारी वक्तव्य में कहा है, ‘‘व्यापक प्रस्ताव जो किया गया है उसके तहत टाटा स्टील यूरोप रोजगार की लागत को कम करना चाहती है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘कार्यक्रम पर अमल होने से 3,000 के करीब कर्मचारियों की संख्या में कमी आ सकती है। इनमें से दो तिहाई कटौतियां प्रबंधन और कार्यालय आधारित कर्मियों में होंगी। इसके अलावा 1,600 के करीब नौकरियां नीदरलैंड, 1,000 ब्रिटेन में और 350 नौकरियां दुनिया में अन्य जगहों पर जा सकतीं हैं।’’

टाटा स्टील ने कहा है कि उसका इरादा वित्तीय रूप से मजबूत और वहनीय यूरोपीय कारोबार बनाना है। ऐसा कारोबार जो कि नवोन्मेष को बढ़ाने और कंपनी को कार्बनरहित इस्पात विनिर्माता बनाने की दिशा में जरूरी निवेश करने में सक्षम हो।

टाटा स्टील यूरोप के सीईओ हेनरिक एडाम ने कहा, ‘‘इस व्यवसाय में हर किसी के समर्पण भाव को देखकर मुझे काफी गर्व होता है। कठिन परिस्थितियों में भी हर कोई सफल होने के लिये प्रतिबद्ध दिखाई देता है। मैं इन प्रस्तावों को लेकर सहयोगियों की चिंताओं को समझता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बदलाव से अनिश्चितता पैदा होती है, लेकिन हम रुके नहीं रह सकते हैं - हमारे ईद गिर्द पूरी दुनिया तेजी से बदल रही है और हमें इसके साथ चलना होगा। हमारी रणनीति एक मजबूत और निरंतर टिकाऊ बने रहने वाले यूरोपीय व्यावसाय को खड़ा करने की है जो कि भविष्य की सफलता के लिये जरूरी निवेश करने में सक्षम हो।’’ 

टॅग्स :नौकरीब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?