लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील बीएसएल ने ओडिशा में ‘यूवी ऑक्सिडेशन’ संयंत्र स्थापित किया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 13:25 IST

Open in App

भुवनेश्वर, आठ अगस्त टाटा स्टील बीएसएल लिमिटेड ने कोक अवन अपशिष्ट जल में साइनाइड के शोधन के लिए ओडिशा के ढेंकनाल जिले में अपने प्रतिष्ठान में इस्पात उद्योग में "दुनिया का पहला" अल्ट्रावाइलेट (यूवी) ऑक्सीकरण संयंत्र स्थापित किया है। साइनाइड एक घातक प्रदूषक है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यूवी ऑक्सीकरण इकाई की स्थापना मूल कंपनी टाटा स्टील की अनुसंधान एवं विकास टीम के सहयोग से की गयी है।

इस्पात कंपनी ने कहा कि कोक अवन अपशिष्ट जल में साइनाइड के शोधन की पारंपरिक विधि को ठोस गाद पृथक्करण प्रौद्योगिकी कहा जाता है। इसमें कहा गया कि यूवी ऑक्सीकरण प्रौद्योगिकी से नरेंद्रपुर संयंत्र में प्रति घंटे 80 घनमीटर अपशिष्ट जल के शोधन की क्षमता के साथ इस समस्या का समाधान करने में मदद मिलेगी।

टाटा स्टील बीएसएल के मुख्य परिचालन अधिकारी सुबोध पांडे ने कहा, "साइनाइड से निपटने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक इसे ऑक्सीकरण द्वारा पूरी तरह से नष्ट करना है।"

उन्होंने कहा कि यूवी ऑक्सीकरण संयंत्र से कंपनी को यह उद्देश्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

टाटा स्टील बीएसएल पूर्व में भूषण स्टील लिमिटेड के तौर पर जानी जाती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?