लाइव न्यूज़ :

Tata Starbucks: अभी 390 स्टोर, 2028 तक 1000 स्टोर खोलने की योजना, हजारों नौकरी, कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 8600, इस कंपनी ने की बड़ी घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 9, 2024 15:38 IST

Tata Starbucks: भारत के पुणे में जन्मे नरसिम्हन के लिए भारत एक बहुत ही महत्वपूर्ण बाज़ार है। भारत यात्रा और दस साल पुराने साझेदार टाटा समूह से मुलाकात ने कई उम्मीद के पंख दिए।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 38000 स्टोर वैश्विक दुनिया में हैं। भारत में हमारे पास केवल 390 हैं। ऐसे व्यवसाय की तलाश में हैं जो शानदार अनुभव प्रदान करे।

Tata Starbucks: पुणे के कोरेगांव पार्क में स्टारबक्स आउटलेट पूरी तरह से गुलजार है। हरे रंग की पोशाक पहने बरिस्ता अपनी काली स्टारबक्स कैप पहने हुए उत्साह से लबरेज हैं। ऐसा हर दिन नहीं होता है। स्टारबक्स के सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन को पहली बार बरिस्ता का हरा एप्रन पहने और अपने नए लॉन्च किए गए छह-औंस 'पिको' आकार में फिल्टर कॉफी तैयार करते हुए देखा गया।

भारत के पुणे में जन्मे नरसिम्हन के लिए भारत एक बहुत ही महत्वपूर्ण बाज़ार है। भारत यात्रा और दस साल पुराने साझेदार टाटा समूह से मुलाकात ने कई उम्मीद के पंख दिए। नरसिम्हन ने कहा कि लगभग 38000 स्टोर वैश्विक दुनिया में हैं। भारत में हमारे पास केवल 390 हैं। यह एक ऐसा खेल है, जिसे हम लंबे समय से खेल रहे हैं और हम एक ऐसे व्यवसाय की तलाश में हैं जो शानदार अनुभव प्रदान करे।

हम भारत में किए गए निवेश से खुश हैं और टाटा के साथ मिलकर हम और अधिक निवेश करने का इरादा रखते हैं। पेय पदार्थ से जुड़ी कंपनी टाटा स्टारबक्स की 2028 तक 1,000 स्टोर खोलने की योजना है। उसके अभी 390 स्टोर हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, कंपनी की हर तीन दिन में एक नया स्टोर खोलने और दूसरी (टियर-2) और तीसरी (टियर-3) श्रेणी के शहरों में उतरने की योजना है।

कंपनी टाटा समूह और वैश्विक कॉफी श्रृंखला स्टारबक्स के बीच एक संयुक्त उद्यम है। दोनों की इसमें समान हिस्सेदारी है। बयान में कहा गया 2028 तक कुल 1,000 स्टोर खोलने के लक्ष्य के साथ टाटा स्टारबक्स के कर्मचारियों की संख्या दोगुना होकर 8,600 हो जाएगी।

यह घोषणा इस सप्ताह स्टारबक्स के मुख्य कार्यकारी लक्ष्मण नरसिम्हन की देश यात्रा के बाद की गई है। उन्होंने कहा था, ‘‘बढ़ते मध्यम वर्ग के साथ हमें इसकी समृद्ध विरासत का सम्मान करते हुए विकसित हो रही कॉफी संस्कृति को बढ़ाने में मदद करने पर गर्व है।’’

टॅग्स :टाटाPuneमहाराष्ट्रTata Company
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित