लाइव न्यूज़ :

टाटा संस की सहायक कंपनी ने तेजस नेटवर्क की 16.8 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली 31 जुलाई टाटा संस की सहायक कंपनी पैनाटोन फिनवेस्ट ने दूरसंचार उपकरण बनाने वाली देशी कंपनी तेजस नेटवर्क की 16.8 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है।

कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह समझौता 404 करोड़ रुपये में हुआ है।

पैनाटोन ने शेयर बाजार के माध्यम से तेजस नेटवर्क के शेयरों का अधिग्रहण किया। जिसमें तेजस नेटवर्क के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी, प्रबंध निदेशक संजय नायक समेत मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी कुमार एन शिवराजन और कार्यकारी निदेशक अर्नब रॉय के शेयरों की बिक्री शामिल है।

पैनाटोन फिनवेस्ट ने कहा, ‘‘यह आप सबको बताने के लिए है कि हमने 30 जुलाई, 2021 को तेजस नेटवर्क लिमिटेड के 1,56,97,667 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है।’’

इससे पहले तेजस नेटवर्क ने 28 जुलाई को बताया था कि एक बहुचरणीय सौदे के तहत टाटा संस की इकाई लगभग 1,890 करोड़ रुपये में उसकी नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करेगी।

समझौते के तहत तेजस नेटवर्क, पैनाटोन को तरजीही आधार पर 258 रुपये प्रति शेयर की दर से 1.94 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी, जो कुल 500 करोड़ रुपये के होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?