लाइव न्यूज़ :

टाटा रियल्टी नवी मुंबई में आईटी पार्क में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: December 18, 2021 16:31 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर टाटा समूह की फर्म टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर नवी मुंबई में एक प्रीमियम आईटी पार्क परियोजना का निर्माण करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय दत्त ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि कंपनी अगले आठ वर्षों के दौरान चरणबद्ध तरीके से 'ग्रेड-ए' आईटी पार्क परियोजना 'इंटेलियन पार्क' का 70 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में विकास करेगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी ब्रिटेन स्थित निवेश फर्म एक्टिस के साथ मिलकर इस परियोजना को तैयार करेगी। आने वाले वर्षों में कार्यालय और डेटा सेंटर स्थलों की मांग में वृद्धि की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

दत्त ने कहा, "हमारे पास नवी मुंबई के घनसोली इलाके में 47.1 एकड़ जमीन है। इस भूमि पर हम 70 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में मुख्य रूप से आईटी स्थल और डेटा सेंटर समेत खुदरा और गैर-आईटी कार्यालय स्थल का निर्माण करेंगे।"

उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर कुल 5,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कार्यालय रियल एस्टेट क्षेत्र में टाटा रियल्टी का यह सबसे बड़ा एकल निवेश है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद आईटी परिसर में 70,000 से अधिक लोग काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल