लाइव न्यूज़ :

टाटा रियल्टी 2-3 साल बाद आरईआईटी सार्वजनिक पेशकश पर विचार कर सकती है

By भाषा | Updated: December 19, 2021 12:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने कहा है कि वह अगले 2-3 वर्षों में अपने वाणिज्यिक अचल संपत्ति पोर्टफोलियो को कम से कम 1.2 करोड़ वर्ग फुट तक बढ़ा देगी, जिसके बाद वह रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (आरईआईटी) के सार्वजनिक निर्गम पर विचार कर सकती है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजय दत्त ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कंपनी के पास इस समय किराये पर देने के लिए 70 लाख वर्ग फुट वाणिज्यिक पोर्टफोलियो हैं, जो लगभग पूरी तरह कार्यालय संपत्ति है, और वह विस्तार पर भारी निवेश कर रही है।

टाटा रियल्टी ने शनिवार को ब्रिटेन स्थित निवेश फर्म एक्टिस के साथ साझेदारी में नवी मुंबई में 70 लाख वर्ग फुट की आईटी पार्क परियोजना विकसित करने के लिए अगले 7-8 वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

यह पूछने पर कि क्या कंपनी किसी चरण में आरईआईटी सार्वजनिक निर्गम पर विचार करेगी, दत्त ने कहा, ‘‘हम करेंगे। हमारे पास पहले से ही 70 लाख वर्ग फुट वाणिज्यिक पोर्टफोलियो है। इसलिए, तकनीकी रूप से हम इसे (आरईआईटी) आज कर सकते हैं... लेकिन हम सोच रहे हैं कि अगले 2-3 वर्षों में जब हम अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर लेंगे, तो बाजार का अध्ययन करके तथा अपने भागीदारों के साथ चर्चा करके आरईआईटी के बारे में विचार किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?