लाइव न्यूज़ :

टाटा 'पंच' को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में वयस्कों के लिए पांच स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली 14 अक्टूबर वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसकी आने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार 'पंच' को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में वयस्कों की सुरक्षा के लिहाज से पांच स्टार रेटिंग मिली है।

एनकैप वैश्विक स्तर पर वाहनों को सुरक्षा मान्यता देने वाला समूह है, जो दुर्घटना की स्थिति में कई पहलुओं के आधार पर वाहनों की सुरक्षा को लेकर रेटिंग देता है।

क्रैश टेस्ट में पांच स्टार रेटिंग जहां सबसे अच्छी होती है, वही शून्य स्टार की रेटिंग वाहन की सुरक्षा की नजर से सबसे खराब मानी जाती है।

टाटा मोटर्स ने कहा कि टाटा पंच को 18 अक्टूबर को घरेलू बाजार में उतारा जाएगा और उसे बच्चों की सुरक्षा की लिहाज से चार स्टार रेटिंग मिली है।

टाटा मोटर्स की टाटा पंच एनकैप क्रैश जांच में पांच स्टार रेटिंग हासिल करने वाली उसकी तीसरी गाड़ी है। इससे पहले टाटा अल्ट्रोज को जनवरी, 2020 और नेक्सॉन को दिसंबर 2018 में पांच स्टार रेटिंग मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख