लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर की इकाई टीपी सौर्या झारखंड में टाटा स्टील को सौर बिजली आपूर्ति करेगी

By भाषा | Updated: March 3, 2021 14:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली,तीन मार्च टाटा पावर लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसकी इकाई टीपी सौर्या, झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील लिमिटेड को सौर ऊर्जा उपलब्ध करायेगी।

टाटा पावर के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टीपी सौर्या लिमिटेड ने झारखंड के जमशेदपुर में 15 मेगावाट की सौर परियोजना विकसित करने के लिए टाटा स्टील लिमिटेड के साथ ‘बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

टाटा स्टील लिमिटेड को निर्धारित वाणिज्यिक परिचालन तिथि से 25 वर्ष की अवधि के लिए वैध पीपीए के तहत सौर बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

कंपनी ने कहा कि परियोजना को, पीपीए के निष्पादन की तारीख से छह महीने के भीतर चालू करने की जरुरत होगी।

इस संयंत्र से प्रति वर्ष औसतन 3.2 करोड़ यूनिट ऊर्जा उत्पन्न होने की उम्मीद है और यह प्रतिवर्ष औसतन 2.58 करोड़ किलोग्राम कार्बन डायआक्साइड की भरपाई करेगा।

टाटा पावर की अक्षय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 4,047 मेगावाट हो जाएगी, जिसमें से 2,687 मेगावाट चालू है और 1,360 मेगावाट कार्यान्वयन की प्रक्रिया में है, जिसमें मौजूदा पीपीए के तहत प्राप्त किये गये 15 मेगावाट बिजली भी शामिल है।

टाटा पावर के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने बयान में कहा, "हम कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए टाटा स्टील के साथ सहयोग कर खुश हैं। मौजूदा समय में यह समझौता जमशेदपुर में टाटा स्टील तक सीमित है और हम भारत में उनके सभी अन्य संयंत्रों को समझौते के दायरे में लाने और उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र