लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर का दिल्ली में नया ग्रिड सबस्टेशन, औद्योगिक इकाइयों को मिलेगी भरोसेमंद बिजली: कंपनी

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने के लिये नरेला में जीआईएस ग्रिड सबस्टेशन चालू किया।

कंपनी के बयान के अनुसार नरेला औद्योगिक क्षेत्र में 66/11 केवी के इस नए सबस्टेशन से क्षेत्र और दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम लि. (डीएसआईआईडीसी) औद्योगिक क्षेत्र, एकीकृत माल ढुलाई गलियारा, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआई-दिल्ली) समेत आसपास की 2,000 औद्योगिक इकाइयों को बिजली आपूर्ति भरोसेमंद होगी और ‘लोड’ में वृद्धि को प्रबंधित करने में मदद मिलेगी।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस नये ग्रिड सबस्टेशन में लीथियम ऑयन बैटरी लगायी गयी हैं जो अच्छी होती हैं और लंबे समय तक चलती हैं।’’

इसके उद्घाटन के अवसर पर दिल्ली के बिजली मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा, ‘‘क्षेत्र के औद्योगिक विकास में इस सब-स्टेशन से अच्छी मदद मिलेगी।’ टाटा पावर डीडीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गणेश श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘नरेला में तकनीकी रूप से उन्नत सबस्टेशन की शुरूआत औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चत करने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इससे बिजली आपूर्ति भरोसेमंद होगी और लोड वृद्धि प्रबंधन की भी सुविधा मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस