लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर सोलर को 945 करोड़ रुपये की परियोजना के लिये मिला स्वीकृति पत्र

By भाषा | Updated: December 1, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर टाटा पावर सोलर को सार्वजनिक क्षेत्र की सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (सेकी) से सौर ऊर्जा और बैटरी भंडारण परियोजना के लिये 945 करोड़ रुपये का स्वीकृति पत्र मिला है।

सेकी की परियोजना के तहत टाटा पावर की पूर्ण अनुषंगी टाटा पावर सोलर सिस्ट्मस लि. 100 मेगावॉट क्षमता की ईपीसी (इंजीनियरिंग खरीद निर्माण) सौर परियोजना लगाएगी। इसके साथ 120 मेगावॉट घंटा (एमडब्ल्यूएच) क्षमता का बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली भी स्थापित करेगी।

बयान के अनुसार, यह अनुबंध 945 करोड़ रुपये का है। परियोजना का क्रियान्वयन 18 महीने में किया जाएगा।

ये परियोजनाएं सेकी की छत्तीसगढ़ में स्थित परियोजना स्थलों पर लगायी जाएंगी।

कंपनी के अनुसार, इसके साथ टाटा पावर सोलर की ग्रिड से जोड़ा जाने वाला ईपीसी ऑर्डर अब 4,400 मेगावॉट क्षमता का हो गया है। इसका अनुमानित मूल्य 9,000 करोड़ रुपये के करीब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?