लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर सोलर को एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. से 538 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

By भाषा | Updated: October 12, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर टाटा पावर सोलर को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) से 100 मेगावॉट की वितरित ग्राउंड-माउंटेड सौर परियोजनाएं स्थापित करने के लिए 538 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

टाटा पावर की प्रमुख एकीकृत सौर कंपनी और पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लि. को ईईएसएल के लिए 100 मेगावॉट की ग्राउंड-माउंटेड सौर परियोजनाओं के निर्माण के लिए "अनुबंध पत्र" (एलओए) मिला है।

कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि परियोजनाओं का कुल ऑर्डर मूल्य 538 करोड़ रुपये है।

बयान के मुताबिक परियोजनाओं के चालू होने की तारीख 12 महीने निर्धारित की गयी है।

ईईएसएल के परियोजना स्थल महाराष्ट्र में हैं। टाटा पावर को सौंपे गए कार्यों में इंजीनियरिंग, डिजाइन, आपूर्ति, निर्माण, परीक्षण, संचालन एवं रखरखाव और सौर परियोजनाओं को चालू करना आदि शामिल हैं।

टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, "हम वितरित ग्राउंड-माउंटेड सौर ईपीसी परियोजनाओं के लिए ईईएसएल से नया अनुबंध मिलने पर उत्साहित हैं। यह सौर ऊर्जा क्षेत्र और परियोजना कार्यान्वयन क्षमताओं में टाटा पावर की मजबूत साख को दिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?