लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर का आईआईटी मद्रास के साथ साझेदारी का समझौता

By भाषा | Updated: December 6, 2021 14:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी टाटा पावर ने शोध एवं विकास, परामर्श, प्रशिक्षण एवं तकनीकी समाधान के मामले में साझेदारी के लिए भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) मद्रास के साथ करार किया है।

कंपनी की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक आईआईटी मद्रास के साथ भागीदारी के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत भविष्य की प्रौद्योगिकी से संबंधित क्षेत्रों में दोनों पक्ष मिलकर उन्नत अनुसंधान कार्य करेंगे।

इसके अलावा आईआईटी मद्रास से पढ़कर निकलने वाले छात्रों को टाटा पावर में रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए जाएंगे।

टाटा पावर के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ प्रवीर सिन्हा ने कहा, "हम टिकाऊ बदलावों के लिए साथ मिलकर उन्नत प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं ज्ञान के क्षेत्रों में काम करेंगे। देश के कुछ बेहद प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का हमें इंतजार है।"

टाटा पावर पिछले कुछ वर्षों में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में कम लागत वाले समाधानों के विकास के लिए 100 से अधिक संस्थानों के साथ साझेदारी कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा