लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर के शेयरधारकों ने चंद्रशेखरन की निदेशक के रूप में पुन:नियुक्ति को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई टाटा पावर के शेयरधारकों ने कंपनी के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन की निदेशक के पद पर फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

कंपनी ने बीएसई को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि उसकी मंगलवार को हुई वार्षिक आमसभा में शेयरधारकों ने एन चंद्रशेखरन की निदेशक के रूप में पुन: नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

चंद्रशेखरन को 11 फरवरी, 2017 को कंपनी का गैर-स्वतंत्र, गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था। इससे पहले आमसभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी सतत वृद्धि के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की ओर अग्रसर है। कंपनी नवीकरणीय ऊर्जा, पारेषण और वितरण कारोबार में वृद्धि के विभिन्न विकल्पों का आकलन करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि वृद्धि हासिल करने के लिये टाटा पावर की नवीकरणीय ऊर्जा और वितरण कारोबार पर ध्यान देते हुये स्पष्ट योजना है। कंपनी आने वाले कुछ साल में अतिरिक्त क्षमता जोड़ते हुये 15 गीगावाट तक पहुंचने की योजना बना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार