लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर डीडीएल ने शिकायत समाधान के लिये डिजिटल व्यवस्था मजबूत की

By भाषा | Updated: March 23, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने ग्राहकों की विद्युत आपूर्ति, बिल समेत सभी प्रकार शिकायतों के तेजी तथा आसानी से समाधान को लेकर डिजिटल पहल को और मजबूत किया है। इसके तहत कंपनी ने रोशनी नाम से अपना ‘वर्चुअल असिस्‍टेंट’ पेश किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करने वाली टाटा पावर डीडीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘ उपभोक्ताओं के डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ‘रोशनी’ नाम से ‘वर्चुअल असिस्टेंट’ पेश किया गया है।’’

इसके तहत कंपनी के उपभोक्ता कंपनी की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, व्हाट्सऐप नंबर (7303482071) और कंपनी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर फेसबुक मैसेंजर पर ‘रोशनी’ के माध्यम से विभिन्न सेवाओं के विकल्पों का लाभ उठा सकते हैं। उपभोक्ता हिंदी और अंग्रेजी किसी भी भाषा में अपनी समस्या रख सकते हैं।

कंपनी के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गणेश श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘हम टाटा पावर-डीडीएल में अपने उपभोक्ताओं के डिजिटल अनुभव को बढ़ाने और इसे 'भविष्य की कंपनी' बनाने के लिए लगातार नई पहल कर रहे हैं।’’

कंपनी के अनुसार, ‘‘इस नई पहल के माध्यम से उपभोक्ता बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतें (बिजली/वोल्‍टेज/स्‍ट्रीट लाइट नहीं होने से संबंधित), मीटर रीडिंग से संबंधित जानकारी/अनुरोध, बिल और भुगतान संबंधित जानकारी/अनुरोध, व्यक्तिगत विवरण को अद्यतन करना, नये कनेक्शन की जानकारी, उपभोक्ताओं से जुड़ी योजनाएं, अनुरोध/शिकायतों की स्थिति आदि के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?