लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ‘जल्द’ यात्री वाहनों के दाम बढ़ाएगी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई टाटा मोटर्स ने उत्पादन की लागत में बढ़ोतरी की वजह से अपने यात्री वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना बनाई है।

वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया कि वह यात्री वाहनों के दाम कब बढ़ाएगी, लेकिन कहा है कि वह जल्द यह कदम उठाएगी।

टाटा मोटर्स ने सोमवार को बयान में कहा कि कंपनी का इरादा जल्द अपनी कारों की श्रृंखला और एसयूवी की कीमतों में उचित वृद्धि का है।

कंपनी ने कहा कि कुल उत्पादन की लागत में बड़ी बढ़ोतरी, विशेषरूप से इस्पात और बहुमूल्य धातुओं सहित आवश्यक कच्चे माल के दाम में बढ़ोतरी की वजह से उसे इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ेगा।

कंपनी ने कहा कि मूल्यवृद्धि की औपचारिक घोषणा आगामी दिनों, सप्ताहों में की जाएगी।

टाटा मोटर्स घरेलू बाजार में टियागो, नेक्सन और हैरियर जैसे मॉडलों की बिक्री करती है।

इससे पहले रविवार को होंडा कार्स ने अगस्त से अपने समूचे मॉडलों की श्रृंखला के दाम बढ़ाने की घोषणा की थी।

देश में पिछले कुछ माह के दौरान इस्पात की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। जून में प्रमुख इस्पात विनिर्माताओं ने हॉट रोल्ड कॉइल (एचआरसी) तथा कोल्ड रोल्ड कॉइल (सीआरसी) का दाम क्रमश: 4,000 रुपये और 4,900 रुपये प्रति टन बढ़ाया है।

एचआरसी और सीआरसी फ्लैट इस्पात उत्पाद हैं जिनका इस्तेमाल वाहन, उपकरण और निर्माण क्षेत्र में होता है। ऐसे मे इस्पात कीमतों में बढ़ोतरी से वाहन, उपभोक्ता सामान के दाम बढ़ते हैं। साथ ही निर्माण की लागत में भी बढ़ोतरी होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?