लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स यात्री इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार के लिये टीपीजी राइज क्लाइमेट से एक अरब डॉलर जुटाएगी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स लि. (टीएमएल) ने मंगलवार को कहा कि वह यात्री इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार के लिये टीपीजी राइज क्लाइमेट से एक अरब डॉलर (7,500 करोड़ रुपये) जुटाएगी। यह राशि कारोबार के 9.1 अरब डॉलर तक के मूल्यांकन के आधार पर जुटायी जाएगी।

कोष का उपयोग कंपनी की नयी अनुषंगी इकाई ‘टीएमएल ईवी कंपनी’ इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार को बढ़ाने के लिये अगले पांच साल में दो अरब डॉलर से अधिक के निवेश के वित्तपोषण में करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा मोटर्स लि. और टीपीजी राइज क्लाइमेट ने बाध्यकारी समझौता किया है। इसके तहत टीपीजी राइज क्लाइमेट अपने सह-निवेशक एडीक्यू के साथ टाटा मोटर्स की अनुषंगी इकाई में निवेश करेगी। इस अनुषंगी इकाई का गठन हाल में हुआ है।

टीपीजी राइज क्लाइमेट निजी निवेश कंपनी टीपीजी के जलवायु क्षेत्र से जुड़ी इकाइयों में निवेश के लिये बनायी गयी इकाई है।

बयान के अनुसार टीपीजी राइज क्लामेट अपने सह-निवेशक के साथ 11 से 15 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिये अनिवार्य परिवर्तनीय निवेश उत्पाद में 7,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके आधार पर कंपनी का इक्विटी मूल्यांकन 9.1 अरब डॉलर का आंका गया है।

एडीक्यू अबू धाबी सरकार की रणनीतिक भागीदारी है और क्षेत्र की सबसे बड़ी होल्डिंग कंपनियों में से एक है। इसका प्रत्यक्ष और परोक्ष से 90 से अधिक स्थानीय तथा अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में निवेश है।

टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि टीपीजी राइज क्लाइमेट भारत में इलेक्ट्रिक यात्री वाहन कारोबार में शामिल हुई है...।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ‘‘2030 तक 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन के लक्ष्य के सरकार के दृष्टिकोण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

टाटा मोटर्स के समूह सीएफओ (मुख्य वित्त अधिकारी) पी बालाजी ने ‘ऑनलाइन’ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नई अनुषंगी इकाई ‘टीएमएल ईवी कंपनी’ कहलाएगी। यह अगले पांच साल में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण के क्षेत्र में विभिन्न उत्पादों, चार्जिंग बुनियादी ढांचा, आधुनिक प्रौद्योगिकी आदि में दो अरब डॉलर से अधिक (16,000 करोड़ रुपये से अधिक) का निवेश करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट