लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स संयुक्त उद्यम टीएमएमएल में भागीदार की हिस्सेदारी 100 करोड़ रुपये में खरीदेगी

By भाषा | Updated: December 17, 2020 12:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर टाटा मोटर्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह बस बनाने वाले संयुक्त उद्यम टाटा मार्कोपोलो मोटर्स लिमिटेड (टीएमएमएल) में अपने भागीदार की हिस्सेदारी को 100 करोड़ रुपये में खरीदेगी।

टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को भेजी गई नियामकीय सूचना में कहा है, ‘‘भारत में सफल उद्यम चलाने के बाद और नई व्यवसायिक रणनीति को देखते हुये मार्कोपोलो एस.स. ने संयुक्त उद्यम कंपनी से निकलने का फैसला किया है। ऐसे में संयुक्त भागीदार ने अपने 49 प्रतिशत हिस्सेदारी को कंपनी को बेचने की पेशकश की है।’’

टाटा मोटर्स ने कहा है कि उसने और मार्कोपोलो एस.ए. ने शेयर खरीदारी समझौता किया है जिसके तहत कंपनी टीएमएमएल संयुकत उद्यम में शेष 49 प्रतिशत शेयरधारिता को खरीदेगी। ये सौदा नकद भुगतान में 99.96 करोड़ रुपये में होगा।

टाटा मोटर्स ने कहा कि उसने सयुक्त उद्यम भागीदार से उसकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है।

टाटा मार्कोपोलो मोटर्स लिमिटेड संयुक्त उद्यम 2006 में बनाया गया था। इसमें टाटा मोटर्स की 51 प्रतिशत और मार्कोपोलो एसए की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह दुनियाभर में बस और बड़े कोच बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?