लाइव न्यूज़ :

यात्री वाहनों की ‘फाइनेंसिंग’ के लिए टाटा मोटर्स का बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करार

By भाषा | Updated: August 16, 2021 12:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों के खरीदारों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) से करार किया है। इसके योजना के तहत बीओएम टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों के ग्राहकों को निचली दर पर कर्ज उपलब्ध कराएगा।

इस भागीदारी के तहत बीओएम टाटा मोटर्स के ग्राहकों को कुछ शर्तों के साथ 7.15 प्रतिशत की शुरुआती निचली दर पर कर्ज उपलब्ध कराएगा। यह रेपो से जुड़ी ऋण दर (आरएलएलआर) होगी।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि इस योजना के तहत वेतनभोगी कर्मचारियों, स्वयं रोजगार में लगे लोगों, पेशेवरों, कारोबारियों तथा कृषि क्षेत्र में लगे लोगों को वाहन की कुल लागत (ऑन-रोड) का 90 प्रतिशत तक कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि कॉरपोरेट गाहकों को वाहन की कुल लागत का 80 प्रतिशत कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा।

टाटा मोटर्स यात्री कारोबार इकाई के उपाध्यक्ष (बिक्री, विपणन एवं कस्टमर केयर) राजन अंबा ने कहा, ‘‘महामारी की दूसरी लहर के प्रतिकूल प्रभाव से उबरने के लिए हमने व्यक्तिगत मोबिलिटी समाधान को अधिक सस्ता और पहुंच वाला बनाने का प्रयास किया है।’’

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ भागीदारी के जरिये हम इस मुश्किल समय में अपने ग्राहकों के लिए विशेष कर्ज योजना की पेशकश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?