टाटा मोटर्स का यात्री वाहनों के वित्त के लिए बंधन बैंक के साथ समझौता

By भाषा | Updated: December 15, 2021 14:06 IST2021-12-15T14:06:14+5:302021-12-15T14:06:14+5:30

Tata Motors ties up with Bandhan Bank to finance passenger vehicles | टाटा मोटर्स का यात्री वाहनों के वित्त के लिए बंधन बैंक के साथ समझौता

टाटा मोटर्स का यात्री वाहनों के वित्त के लिए बंधन बैंक के साथ समझौता

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों के वित्त के लिए निजी क्षेत्र के बंधन बैंक के साथ समझौता किया है।

टाटा मोटर्स ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस समझौते के तहत यात्री वाहन खरीदने वाले टाटा मोटर्स के ग्राहकों को बंधन बैंक 7.5 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर से वाहनों पर ऋण देगा।

कंपनी ने कहा कि यह योजना वाहन की कुल कीमत पर अधिकतम 90 फीसदी वित्तपोषण की पेशकश करेगी।

टाटा मोटर्स ने कहा कि ग्राहक सात साल तक की पुनर्भुगतान अवधि के साथ विशेष ईएमआई विकल्पों का भी लाभ उठा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tata Motors ties up with Bandhan Bank to finance passenger vehicles

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे