लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स, टाटा पावर ने पुणे में देश का सबसे बड़ा सोलर कारपोर्ट लगाया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 14:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून टाटा मोटर्स और टाटा पावर ने पुणे में देश का सबसे बड़ा सोलर कारपोर्ट शुरू करने की घोषणा की है। इससे सालाना 7,000 टन कॉर्बन उत्सर्जन में कमी लगाने में मदद मिलेगी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि टाटा पावर द्वारा लगाए गए 6.2 मेगावॉट पावर के कारपोर्ट से सालाना 86.4 लाख केडब्ल्यूएच बिजली पैदा होगी। इससे सालाना 7,000 टन और इसके जीवनचक्र के दौरान 1.6 लाख टन कॉर्बन उत्सर्जन में कमी लाने में मदद मिलेगी।

बयान में कहा गया है कि टाटा समूह के हरित विनिर्माण के सिद्धान्त के तहत टाटा मोटर्स और टाटा पावर ने चिखाली, पुणे के कार संयंत्र में ग्रिड से जुड़ा सबसे बड़ा सोलर कारपोर्ट शुरू किया है।

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष यात्री वाहन कारोबार इकाई शैलेश चंद्रा ने कहा कि 30,000 वर्गमीटर में फैला यह कारपोर्ट न केवल हरित ऊर्जा का सृजन करेगा बल्कि यह संयंत्र में तैयार कारों के लिए पार्किंग भी उपलब्ध कराएगा।

चंद्रा ने कहा, ‘‘हम ऊर्जा संरक्षण को लेकर हमेशा से प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य अपने सभी परिचालन के लिए शतप्रतिशत अक्षय ऊर्जा संसाधन हासिल करना है। टाटा पावर के साथ भागीदारी में हमने पुणे के अपने कार संयंत्र में देश का सबसे बड़ा सोलर कारपोर्ट लगाया है, जो इसी दिशा में उठाया गया एक और कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम