लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने बेस्ट को 35 इलेक्ट्रिक एसी बसों की आपूर्ति की

By भाषा | Updated: August 7, 2021 20:21 IST

Open in App

मुंबई, सात अगस्त टाटा मोटर्स ने बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) को शनिवार को 35 इलेक्ट्रिक एसी बसों की आपूर्ति की। कंपनी को बेस्ट से कुल 340 स्टारबस ई-बसों का ऑर्डर मिला है। इसी के तहत यह आपूर्ति की गई।

बेस्ट द्वारा 35 सीटों वाली बसों की खरीद सरकार की फेम-दो योजना के तहत की जा रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को शहर में एक कार्यक्रम के दौरान इन बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह आपूर्ति बेस्ट के पहले सकल लागत अनुबंध (जीसीसी) के तहत की गई है। बयान में कहा गया है कि टाटा मोटर्स बसों के लिए पूरे चार्जिंग ढांचे का निर्माण करेगी, उसे लगाएगी और उसका रखरखाव एवं परिचालन करेगी।

कंपनी ने कहा है कि वह शेष बसों की आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा