लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने जून में घरेलू बाजार में 43,704 गाड़ियां बेचीं

By भाषा | Updated: July 1, 2021 14:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई टाटा मोटर्स ने गुरुवार को कहा कि जून 2021 में उसकी घरेलू बिक्री 78 प्रतिशत बढ़कर 43,704 इकाई हो गई, जो इस साल मई में 24,552 इकाई थी।

कंपनी ने पिछले साल जून में 19,387 गाड़ियां बेची थीं।

टाटा मोटर्स ने कहा कि घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री जून में 24,110 इकाई रही, जबकि मई में यह 15,181 इकाई थी।

इसी तरह घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने 19,594 इकाई रही, जो मई में 9,371 इकाई थी।

एक अलग विज्ञप्ति में हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने कहा कि जून में उसकी कुल बिक्री दोगुनी बढ़कर 6,448 इकाई हो गई, जो इस साल मई में 3,199 इकाई थी।

वोल्वो समूह और आयशर मोटर्स के संयुक्त उद्यम वीई कमर्शियल व्हीकल ने बताया कि जून में उसकी कुल बिक्री 2,438 इकाई रही। कंपनी ने जून 2020 में 1,358 इकाइयां बेची थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा