लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स का शेयर 20 प्रतिशत उछला

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर टाटा मोटर्स लि. का शेयर बुधवार को 20 प्रतिशत उछला। कंपनी के यात्री इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार के लिये टीपीजी राइज क्लाइमेट से एक अरब डॉलर (7,500 करोड़ रुपये) जुटाने के बयान के बाद शेयर में तेजी आयी।

टाटा मोटर्स का शेयर बीएसई में 20.43 प्रतिशत उछलकर 506.75 रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 23.56 प्रतिशत उछलकर 52 सप्ताह के उच्च स्तर 519.95 रुपये तक चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 20.44 प्रतिशत उछलकर 506.90 रुपये पर बंद हुआ।

इस तेजी के साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण 28,538.6 करोड़ रुपये बढ़कर 1,68,256.60 रुपये पर पहुंच गया।

टाटा मोटर्स ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि वह यात्री इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार के लिये टीपीजी राइज क्लाइमेट से एक अरब डॉलर (7,500 करोड़ रुपये) जुटाएगी। यह राशि कारोबार के 9.1 अरब डॉलर तक के मूल्यांकन के आधार पर जुटायी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?