लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स के शेयरधारकों ने यात्री वाहन कारोबार को अलग से नई इकाई बनाने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 8, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि उसके शेयरधारकों ने यात्री वाहन कारोबार को अलग इकाई बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कंपनी के शेयरधारकों ने पांच मार्च को यात्री वाहन कारोबार को टीएमएल बिजनेस एनालिटिक्स सर्विसेज लि. को स्थानांतरित करने पर विचार करने और उसे मंजूरी देने के पक्ष में मतदान किया।

कंपनी ने कहा था कि उसका यात्री वाहन कारोबार 9,417 करोड़ रुपये का है।

शेयर बाजार को दी सूचना में टाटा मोटर्स ने कहा कि कुल 2,15,41,38,392 वोटों में से 2,15,32,39,294 प्रस्ताव के पक्ष में जबकि 899,098 वोट खिलाफ में पड़े। प्रस्ताव के पक्ष में पड़े वोट कुल वोट का 99.958 प्रतिशत है।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार घरेलू यात्री वाहन कारोबार को अलग करने का काम इस साल मई-जून तक पूरा होने का अनुमान है। हालांकि उसने कारोबार के लिये संभावित भागीदारी के बारे में अबतक कोई निर्णय नहीं किया है।

पिछले साल टाटा मोटर्स ने घोषणा की थी कि वह घरेलू यात्री वाहन इकाई को अलग इकाई में तब्दील करेगी और इकाई की दीर्घकालीन स्तर पर व्यवहारिक बनाये रखने के लिये रणनीतिक भागीदार तलाशेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल