लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स की बिक्री अक्टूबर में 27 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: November 2, 2020 21:06 IST

Open in App

मुंबई, दो नवंबर टाटा समूह की वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की कुल घरेलू बिक्री अक्टूबर में 27 प्रतिशत बढ़कर 49,699 इकाई रही। पिछले साल कंपनी ने अक्टूबर में 39,152 वाहन की बिक्री की थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यात्री वाहन श्रेणी में उसकी बिक्री 79 प्रतिशत उछाल के साथ 23,617 वाहन रही। पिछले साल कंपनी ने इस दौरान 13,169 वाहन की बिक्री की थी।

कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री समीक्षावधि में दो प्रतिशत बढ़कर 28,472 वाहन रही। पिछले साल कंपनी ने अक्टूबर में 28,002 वाणिज्यिक वाहन बेचे थे।

इसमें कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री अक्टूबर में 26,052 वाहन रही। अक्टूबर 2019 में यह 25,893 वाहन थी।

कंपनी का वाणिज्यिक वाहन निर्यात 20 प्रतिशत बढ़कर 2,420 इकाई रही। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने 2,019 वाणिज्यिक वाहन का निर्यात किया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार