लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में 2025 तक 10 नए इलेक्ट्रिक वाहन होंगे: चंद्रशेखरन

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि कंपनी ने 2025 तक घरेलू उत्पाद पोर्टफोलियो में 10 नए बैटरी-विद्युत वाहन (बीईवी) पेश करने की योजना बनाई है। उनका कहना है कि कंपनी आने वाले वक्त में अपने कारोबार के मॉडल को स्वच्छ ऊर्जा वाले वाहनों के दौर के हिसाब से आगे बढ़ाएगी

उन्होंने शेयरधारकों के लिए अपने संदेश में कहा कि टाटा मोटर्स का लक्ष्य स्वच्छ ऊर्जा वाले वाहनों की दुनिया में अग्रणी कंपनी बनना है और इसके तहत वह अपने आने वाले हरित वाहनों के लिए जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के मकसद से सेल और बैटरी विनिर्माताओं से गठजोड़ की संभावनाएं तलाश रही है।

चंद्रशेखरन ने 2020-21 के लिए कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों से कहा, ‘‘भारत में हमारे पोर्टफोलियो में ईवी (विद्युत-वाहन) की हिस्सेदारी इस साल दोगुनी होकर दो प्रतिशत हो गई है और हमें आने वाले वर्षों में तेजी से वृद्धि की उम्मीद है। टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में इस बदलाव का नेतृत्व करेगी। 2025 तक टाटा मोटर्स के पास 10 नए बीईवी वाहन होंगे और एक समूह के रूप में हम देश भर में चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए सक्रिय रूप से निवेश करेंगे।’’

उन्होंने बताया कि इसके अलावा टाटा समूह बैटरी की आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए भारत और यूरोप में सेल और बैटरी निर्माण में सक्रिय रूप से भागीदारी तलाश रहा है।

उन्होंने कहा कि कंपनी वाहनों के ऐसे साफ्टवेयर और अभियांत्रिकी के विकास में भी लगी है जिससे उसे नेट प्रणालियों से जुड़े और स्वायत्त (चालक रहित) वाहनों के बाजार का नेतृत्व करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जगुआर लैंड रोवर ने 2036 तक अपने वाहनों में साइलेंसर के रास्ते कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स की दुनिया भर में उपस्थिति है और यह आवागमन के समाधान की दुनिया में अग्रणी स्थान के लिए बेजोड़ जगह पर है। कंपनी 150 देशों में कारोबार कर रही है और इसमें 7,50,000 कर्मचारी काम कर रहे है। कंपनी 65 करोड़ ग्राहकों के जीवन को स्पर्श करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस