लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने पेश किया अल्ट्रोज का नया पेट्रोल संस्करण, अगले सप्ताह होगी बिक्री शुरू

By भाषा | Updated: January 13, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी टाटा मोटर्स ने बुधवार को अपने प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज का नया पेट्रोल संस्करण पेश किया। इसकी बिक्री देश भर में अगले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है।

यह नया संस्करण 1.2 लीटर बाइ-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ है जो पहले से मौजूद पेट्रोल संस्करण से अधिक शक्तिशाली है। कंपनी ने कहा कि यह नया 1.2 लीटर पेट्रेाल इंजन पहले से मौजूद 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन से भी ज्यादा दमदार है।

कंपनी के विपणन प्रमुख (यात्र वाहन व्यवसाय इकाई) विवेक श्रीवत्स ने नये संस्करण को आभासी माध्यम से पेश करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने चालू वित्त वर्ष में 45 हजार इकाइयों की बिक्री की है और मांग अब भी मजबूत बनी हुई है। हमें उम्मीद है कि नये संस्करण से मांग में और तेजी आयेगी।’’

उन्होंने कहा कि नया संस्करण कंपनी की कुल बिक्री में 10 प्रतिशत तक का योगदान दे सकता है।

उन्होंने कहा कि इस नये संस्करण के कीमत की घोषणा 22 जनवरी को की जायेगी और उसी दिन से इाकी बिक्री शुरू हो जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?