लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने नेपाल में इंट्रा वी20 ट्रक पेश किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 17:10 IST

Open in App

मुंबई, आठ जनवरी टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि उसने सिप्रादी ट्रेडिंग के साथ मिलकर अपने कॉम्पैक्ट ट्रक इंट्रा वी20 को नेपाल में पेश किया है।

टाटा मोटर्स ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 19.75 लाख नेपाली रुपये में उपलब्ध इस छोटे ट्रक को सिप्रादी ट्रेडिंग के देश भर में फैले बिक्री और सर्विस नेटवर्क का लाभ मिलेगा। सिप्रादी ट्रेडिंग नेपाल में टाटा मोटर्स का एक मात्र अधिकृत वितरक है।

कंपनी ने घरेलू बाजार में इंट्रा कॉम्पैक्ट ट्रक को मई 2019 में दो संस्करणों वी10 और वी20 में पेश किया था।

टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन कारोबार इकाई के अंतरराष्ट्रीय कारोबार के उपाध्यक्ष रुद्ररूप मैत्रा ने कहा, ‘‘टाटा मोटर्स के विविध और मजबूत रेंज के वाणिज्यिक वाहनों की नेपाल में अच्छी मांग है और हम नए मॉडल और संस्करणों की पेशकश जारी रखेंगे।’’

मैत्रा ने कहा, ‘‘टाटा इंट्रा वी20 की पेशकश के साथ हम छोटे वाणिज्यिक वाहन खंड में एक शक्तिशाली और लचीला मॉडल पेश कर रहे हैं, जो अधिकतम कमाई और न्यूनतम रखरखाव लागत की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए आदर्श है।’’

सिप्रादी ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ एसजेबी राणा ने कहा कि टाटा इंट्रा वी20 एक बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया कॉम्पैक्ट ट्रक है, जिसके लिए नेपाल में काफी संभावनाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख