लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स को अगले वित्त वर्ष में वाणिज्यिक वाहन उद्योग में 30 प्रतिशत से अधिक वृद्धि का अनुमान

By भाषा | Updated: March 11, 2021 13:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च घरेलू वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स को अगले वित्त वर्ष में वाणिज्यिक वाहन उद्योग में 30 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की उम्मीद है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मांग में चक्रीय तेजी और आर्थिक गतिविधियों में कुल मिलाकर सुधार आने से यह वृद्धि होगी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को हल्के वाणिज्यिक वाहनों की नयी श्रृंखला अल्ट्रा स्लीक टी-सीरीज की पेशकश की, जिसकी कीमतें (एक्स-शोरूम दिल्ली) 13.99 लाख रुपये से शुरू हैं।

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (वाणिज्यिक वाहन व्यापार इकाई) गिरीश वाघ ने एक आभासी सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब कह सकते हैं कि आर्थिक सुधार अच्छी तरह से और सही मायने में है। हम देख रहे हैं कि पिछली तिमाही की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि सकारात्मक रही है। इस साल भी यही उम्मीद है। अगले साल के लिये सरकार और आरबीआई दोनों ने अनुमान दिया है कि जीडीपी में 10 प्रतिशत से अधिक की दर से वृद्धि होनी चाहिये।’’

उन्होंने आगे कहा कि वाणिज्यिक वाहन (सीवी) उद्योग समग्र आर्थिक गतिविधि से बहुत निकटता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि अगले साल वाणिज्यिक वाहन खंड को वृद्धि करना चाहिये। दो साल की गिरावट के बाद हम चक्रीय वृद्धि की राह पर लौट सकते हैं।’’

वाघ ने अगले वित्त वर्ष की वृद्धि की उम्मीदों के बारे में कहा, ‘‘अगले साल हम 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। हम यह पूरे उद्योग के लिये उम्मीद कर रहे हैं।’’

कंपनी की नयी अल्ट्रा स्लीक टी-सीरीज को शहरी माल ढुलाई के लिये विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह तीन मॉडलों टी.6, टी.7 और टी.9 में उपलब्ध है, जिनकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमतें क्रमश: 13.99 लाख रुपये, 15.29 लाख रुपये और 17.29 लाख रुपये है।

वाघ ने नयी पेशकश से अपेक्षाओं के बारे में कहा कि हमने तीन साल पहले वाणिज्यिक वाहनों की अल्ट्रा श्रृंखला पेश की। इसकी बाजार हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक है और 20 हजार से अधिक इकाइयां बेची जा चुकी हैं। निश्चित तौर पर हक अब और बाजार हिस्सेदारी पर काबिज होने की उम्मीद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई