लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स को अगले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही तक सेमीकंडक्टर आपूर्ति की दिक्कतें होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: March 14, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च टाटा मोटर्स को सेमीकंडक्टर की आपूर्ति संबंधी दिक्कतों को अगले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में दूर कर लेने की उम्मीद है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह अनुमान जाहिर किया।

सेमीकंडक्टर की आपूर्ति बाधिक होने से कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों के उत्पादन पर असर पड़ा है।

कंपनी ने इस्पात व अन्य कच्ची सामग्रियों की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए अप्रैल में अपने वाहनों के दाम भी बढ़ाने जा रही है। वह पहले ही पिछले साल अक्टूबर ओर इस साल जनवरी में अपने वाहनों के दाम बढ़ा चुकी है।

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (वाणिज्यिक वाहन कारोबार इकाई) गिरीश वाघ ने कहा, ‘‘हमने चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में सेमीकंडक्टर की कमी का सामना किया।यह ऐसी समस्या है, जिसने वाणिज्यिक वाहनों के मामले में भी हमें प्रभािवत किया है। पहले इसका असर सिर्फ छोटे वाणिज्यिक वाहनों पर ही हो रहा था, लेकिन अब मध्यम व भारी वाहन भी प्रभावित हो रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस समस्या से पार पाने के लिये कंपनी ने कई कदम उठाये हैं। कंपनी को अगले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में इस समस्या को दूर कर लेने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत