लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स का कॉम्पैक्ट एम्बुलेंस खंड में प्रवेश

By भाषा | Updated: March 19, 2021 17:45 IST

Open in App

नई दिल्ली, 19 मार्च टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि उसने रोगियों के आवागमन के लिए एक एम्बुलेंस पेश की है, जिसे विशेष रूप से सस्ते एम्बुलेंस खंड में स्वास्थ्य देखभाल गतिशीलता के लिए डिजाइन किया गया है।

टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि इस मैजिक एक्सप्रेस एम्बुलेंस को चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के हिसाब से डिजाइन किया गया है, जिसका विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान खास महत्व है।

बयान में कहा गया है कि वाहन के छोटे आकार के कारण भारतीय सड़कों पर यह आसानी से अपनी गतिशीलता को बनाये रखने में सक्षम है, जिसके चलते उन मरीजों की तेज गति से सेवा मिल सकती है, जिन्हें आपातकालीन देखभाल की जरूरत है, और इस प्रकार ऐसे मरीजों की जान बचायी जा सकती है।

टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष, उत्पाद श्रृंखला (एससीवी और पीयू) विनय पाठक ने कहा, “मैजिक एक्सप्रेस एम्बुलेंस की शुरुआत के साथ, टाटा मोटर्स सबसे अच्छी हेल्थकेयर गतिशीलता समाधान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करता है। टाटा मोटर्स ने इस क्षेत्र की जरूरतों को समझने के लिए चिकित्सीय बिरादरी के साथ मिलकर काम किया है, और हमने उन्हीं जरुरतों के अनुरूप वाहन तैयार किये हैं, जो रोगियों के आवागमन के लिए और उसकी देखरेख के लिए जरुरी सभी सामग्रियों से लैस है।’’

मैजिक एक्सप्रेस एम्बुलेंस में ऑटो लोडिंग स्ट्रेचर, मेडिकल कैबिनेट, ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए प्रावधान, डॉक्टर की सीट और आग बुझाने के उपकरण के साथ-साथ आंतरिक प्रकाश, अग्नि प्रतिरोधी अंदरूनी डिजाइन है, और इसमें घोषणा प्रणाली के लिए आवश्यक उपकरण भी लगे हैं।

पांच सीटों वाली ये गाड़ी 800 सीसी की इंजन क्षमता द्वारा संचालित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह