टाटा एआईए लाइफ ने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श के लिए प्रैक्टो से हाथ मिलाया
By भाषा | Updated: September 29, 2021 23:02 IST2021-09-29T23:02:08+5:302021-09-29T23:02:08+5:30

टाटा एआईए लाइफ ने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श के लिए प्रैक्टो से हाथ मिलाया
नयी दिल्ली, 29 सितंबर टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के लिए एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी प्रैक्टो के साथ करार किया है।
कंपनी ने कहा कि वह प्रैक्टो के जरिये ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श तय उत्पादों के नए उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएगी।
इस गठजोड़ के तहत टाटा एआईए के उपभोक्ता किसी भी मान्यता प्राप्त चिकित्सक से कहीं से, किसी भी समय परामर्श ले सकेंगे। इसके तहत पात्र उपभोक्ता हर साल फोन के जरिये 48 परामर्श ले सकेंगे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।