लाइव न्यूज़ :

जी-20 समिट: पीएम मोदी से मुलाकात से पहले डोनॉल्ड ट्रंप ने कहा बढ़ाया गया टैरिफ अस्वीकार्य है, भारत को इसे वापस लेना चाहिए

By रजनीश | Updated: June 27, 2019 10:47 IST

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड मुद्दों पर मतभेद हैं। भारत द्वारा ज्यादा टैरिफ की बात कहते हुए अमेरिका ने नई दिल्ली का GSP का दर्जा छीन लिया था।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल ही में लगाए गए टैरिफ को हटाने को कहा है। ट्रंप ने कहा कि यह अस्वीकार्य है। ट्रंप ने कहा कि मैं यूनाइटेड स्टेट के खिलाफ भारत की तरफ से हाल ही में टैरिफ में हुई और वृद्धि पर पीएम मोदी से बात करूंगा। ट्रंप ने कहा यह अस्वीकार्य है और टैरिफ वापस लेना चाहिए।

पीएम मोदी के जी-20 में शामिल होने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ भारत यात्रा पर थे। जहां उन्होंने बुधवार को भारत के साथ बढ़ रहे व्यापार तनाव को कम को कम करने की मांग की।हालांकि, आर्थिक और राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है जापान में होने वाली जी-20 समिट में पीएम मोदी और ट्रंप की बैठक में संभवत: व्यापार से जुड़ी घोषणा हो सकती है।

ट्रेड अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड मुद्दों पर मतभेद हैं। भारत द्वारा ज्यादा टैरिफ की बात कहते हुए अमेरिका ने नई दिल्ली का GSP का दर्जा छीन लिया था। देखने वाली बात होगी कि दोनों देश इन मुद्दों पर क्या रुख अपनाते हैं।

एक बार ट्रंप ने अमेरिकी मोटरसाइकिल हर्ले-डेविडसन का उदाहरण देते हुए कहा था कि जब हम भारत को मोटरसाइकिल भेजते हैं तो उस पर 100 प्रतिशत का शुल्क लगाया जाता है, लेकिन जब भारत हमें मोटरसाइकिल का निर्यात करता है, तो हम कुछ भी शुल्क नहीं लगाते हैं। ट्रंप ने कहा कि इसलिए मैं बराबर कर चाहता हूं या फिर कम से कम एक शुल्क लगाना चाहता हूं। यह मिरर टैक्स (जवाबी शुल्क) होगा लेकिन परस्पर बराबर होगा।

ट्रंप ने कहा था कि वह भारत के हर्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर शुल्क को 100 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत करने से संतुष्ट हैं। हालांकि, यह कटौती पर्याप्त नहीं है लेकिन फिर भी ठीक है। ट्रंप ने कहा था कि अब समय आ गया है कि अमेरिका भी परस्पर बराबर जवाबी शुल्क लगाए।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक