लाइव न्यूज़ :

रत्न एवं आभूषण उद्योग को 40 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्यः गोयल

By भाषा | Updated: December 18, 2021 18:04 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि सरकार रत्न एवं आभूषण क्षेत्र को अनुकूल वातावरण और बाजार पहुंच प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है।

गोयल ने मुंबई के सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र (एसईईपीजेड) में एक वृहद केंद्र के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार रत्न एवं आभूषण उद्योग को 40 अरब डॉलर तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

यह केंद्र आभूषण क्षेत्र को साझा विनिर्माण प्रक्रियाएं एवं इससे जुड़ी सेवाएं प्रदान करेगा। इस केंद्र की शुरुआत एक मई 2023 तक होने की उम्मीद है।

गोयल ने कहा, ‘‘हम रत्न एवं आभूषण उद्योग को न केवल 40 अरब डॉलर का बनाना चाहते हैं बल्कि हमारी महत्वाकांक्षाएं इससे भी बड़ी हैं। हम रत्न एवं आभूषण क्षेत्र में अनुकूल वातावरण और बाजार पहुंच देने के लिए कई देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि एसईईपीजेड के पुनरुद्धार और पुनर्निर्माण के लिए भी सरकार कई फैसलों पर विचार कर रही है।

इस अवसर पर एसईईपीजेड के क्षेत्रीय विकास अधिकारी श्याम जगन्नाथ श्रीराम ने कहा कि नया केंद्र छोटे उत्पादकों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने का अवसर देगा और देश से होने वाले निर्यात में भी इसका उल्लेखनीय योगदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस