वेदांता समूह में महिला कर्मियों की भागीदारी बढ़ा कर 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य : अग्रवाल

By भाषा | Updated: March 11, 2021 20:54 IST2021-03-11T20:54:54+5:302021-03-11T20:54:54+5:30

Target to increase participation of women workers in Vedanta group to 50 percent: Aggarwal | वेदांता समूह में महिला कर्मियों की भागीदारी बढ़ा कर 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य : अग्रवाल

वेदांता समूह में महिला कर्मियों की भागीदारी बढ़ा कर 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य : अग्रवाल

नयी दिल्ली, 11 मार्च वेदांता समूह ने कहा है कि समूह में महिला कर्मियों की भागीदारी मौजूदा 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक पहुंचाने की योजना है।

कंपनी की बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कंपनी के कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्यों को विडियों कांफ्रेस के जरिए संबोधित करते हुए यह बात कही।

विज्ञप्ति के अनुसार वेंदाता समूह में करीब 20 हजार कर्मचारी हैं जिनमें 4,400 महिला हैं। कंपनी ने समूह में महिला कर्मचारियों की संख्या का खाका तैयार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Target to increase participation of women workers in Vedanta group to 50 percent: Aggarwal

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे