लाइव न्यूज़ :

तीन साल में तकनीकी वस्त्रों के निर्यात को पांच गुना करने का लक्ष्य : गोयल

By भाषा | Updated: November 5, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि तकनीकी वस्त्रों (टेक्निकल टेक्सटाइल) के निर्यात को तीन साल में मौजूदा के दो अरब डॉलर से बढ़ाकर दस अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखने का समय आ गया है।

यहां भारतीय तकनीकी वस्त्र संघ (आईटीटीए) के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि सरकार राज्यों में कपड़ा क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का समर्थन करेगी और कपड़ा निर्माण के लिए सस्ती जमीन और बिजली जैसी सस्ती बुनियादी सुविधाओं की पेशकश करेगी। गोयल के पास वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा उपभोक्ता मामलों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग का भी प्रभार है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मंत्री ने कहा, ‘‘हमें कपड़ा निर्माण में सर्वोत्तम मानकों के अनुरूप काम करना चाहिए।’’

गोयल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बने वस्त्रों की गुणवत्ता में कोई अंतर नहीं होना चाहिए।

मंत्री ने तकनीकी वस्त्रों में अनुसंधान और विकास में सरकारी धन के उपयोग के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी का सुझाव दिया।

भारत में तकनीकी वस्त्रों के विकास ने पिछले पांच वर्षों में गति पकड़ी है। यह फिलहाल आठ प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ रहा है।

गोयल ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य अगले पांच वर्ष के दौरान इस वृद्धि को 15-20 प्रतिशत तक ले जाने का है।’’

गोयल ने कहा कि इसका मौजूदा वैश्विक बाजार 250 अरब डॉलर (18 लाख करोड़ रुपये) का है और इसमें भारत की हिस्सेदारी 19 अरब डॉलर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें