लाइव न्यूज़ :

तनिष्क ने सोशल मीडिया पर बवाल के बाद दिवाली विज्ञापन आंशिक तौर पर वापस लिया

By भाषा | Updated: November 9, 2020 23:32 IST

Open in App

मुंबई/नयी दिल्ली, नौ नवंबर टाटा समूह के आभूषण ब्रांड तनिष्क ने अपना एक और विज्ञापन आंशिक तौर पर वापस ले लिया है। एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब तनिष्क को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के चलते अपना विज्ञापन वापस लेना पड़ा है।

इससे पहले लोगों की धार्मिक भावनाएं कथित तौर पर आहत करने को लेकर कंपनी ने अपने ‘एकत्वम’ संग्रह के विज्ञापन को वापस ले लिया था। इस विज्ञापन में एक हिंदू लड़की को मुस्लिम परिवार की बहू के तौर पर दर्शाया गया था जहां उसकी गोदभराई की रस्म की जा रही थी।

कंपनी के नए दिवाली विज्ञापन में नीना गुप्ता, निमरत कौर, सयानी गुप्ता और अलाया ने काम किया है। यह विज्ञापन पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार को जारी किया गया।

इस विज्ञापन में सयानी गुप्ता कहते हुए दिखती हैं, ‘‘ मैं लंबे समय बाद अपनी मां से मिलने की उम्मीद कर रही हूं। निश्चित तौर पर पटाखे नहीं जलाउंगी, मुझे नहीं लगता कि किसी को पटाखे जलाने चाहिए, लेकिन बहुत सारे दिये जलाने चाहिए।’’

हालांकि सोशल मीडिया पर एक धड़े की भावनाएं विज्ञापन में दिवाली पर पटाखे ना जलाने ‘सलाह’ को लेकर आहत हो गयीं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी. टी. रवि ने ट्वीट किया, ‘‘ किसी को भी हमें सलाह देने की जरूरत नहीं है कि हिंदू त्यौहारों को कैसे मनाया जाना चाहिए? कंपनियों को अपने उत्पाद बेचने पर ध्यान देना चाहिए ना कि पटाखे नहीं फोड़ने को लेकर भाषणबाजी करनी चाहिए।’’

सूत्रों ने बताया कि 50 सेकेंड के विज्ञापन को कंपनी के ट्विटर और यूट्यूब पेज से हटा लिया गया है। लेकिन यह इंस्टाग्राम पेज पर अभी बना हुआ है।

इस बारे में संपर्क करने पर कंपनी ने टिप्पणी करने से मना कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?