लाइव न्यूज़ :

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए

By भाषा | Updated: September 6, 2021 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर निजी क्षेत्र के ऋणदाता तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने प्रारंभिक शेयर बिक्री के जरिये धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीएचआरपी) के अनुसार, प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 1,58,27,495 नये इक्विटी शेयरों जारी किए जाएंगे और इसमें शेयरधारकों द्वारा 12,505 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव भी शामिल है।

बिक्री पेशकश में डी प्रेम पलानीवेल और प्रिया राजन द्वारा 5,000-5,000 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री, प्रभाकर महादेव बोबडे द्वारा 1,000 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री, नरसिम्हन कृष्णमूर्ति द्वारा 505 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री और एम मल्लिगा रानी एवं सुब्रमण्यम वेंकटेश्वरन अय्यर द्वारा 500-500 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री शामिल है।

तूतीकोरिन के इस बैंक की आईपीओ से मिलने वाली आय का इस्तेमाल अपनी भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए करने की योजना है।

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक लगभग 100 वर्षों के इतिहास के साथ देश में निजी क्षेत्र के सबसे पुराने बैंकों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत