लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक ने आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए

By भाषा | Updated: September 6, 2021 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर निजी क्षेत्र के ऋणदाता तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक ने प्रारंभिक शेयर बिक्री के जरिये धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीएचआरपी) के अनुसार, प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 1,58,27,495 नये इक्विटी शेयरों जारी किए जाएंगे और इसमें शेयरधारकों द्वारा 12,505 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव भी शामिल है।

बिक्री पेशकश में डी प्रेम पलानीवेल और प्रिया राजन द्वारा 5,000-5,000 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री, प्रभाकर महादेव बोबडे द्वारा 1,000 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री, नरसिम्हन कृष्णमूर्ति द्वारा 505 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री और एम मल्लिगा रानी एवं सुब्रमण्यम वेंकटेश्वरन अय्यर द्वारा 500-500 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री शामिल है।

तूतीकोरिन के इस बैंक की आईपीओ से मिलने वाली आय का इस्तेमाल अपनी भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए करने की योजना है।

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक लगभग 100 वर्षों के इतिहास के साथ देश में निजी क्षेत्र के सबसे पुराने बैंकों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम