लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु ने 18 एमओयू किए, 24,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया

By भाषा | Updated: December 14, 2020 21:33 IST

Open in App

चेन्नई, 14 दिसंबर तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को 18 परियोजनाओं के लिए सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा सरकार ने कुल 24,458 करोड़ रुपये की निवेश की अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही शिलान्यास किया।

सरकार ने कहा कि इन परियोजनाओं से 54,218 रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि टॉरेंट गैस, फॉक्सकॉन, वोल्टास और ओला जैसी कंपनियां राज्य में गैस आपूर्ति, एसी विनिर्माण और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में निवेश करेंगी।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 18,955 करोड़ रुपये के 18 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

बयान में कहा गया है कि टॉरेंट गैस चेन्नई प्राइवेट लि. यहां और पड़ोसी तिरुवल्लूर में 5,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश से शहरी गैस वितरण नेटवर्क लगाने की योजना बना रही है। इससे करीब 5,000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

इसके अलावा फॉक्सकॉन सिपकोट के वल्लम वडगल में एक बड़ी औद्योगिक आवासीय परियोजना विकसित करेगी।

अमेरिकी कंपनी फर्स्ट सोलर 4,185 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश से सोलर मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र लगाएगी।

वोल्टास, माइलन लैब और ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी राज्य के विभिन्न जिलों में इकाइयां लगाएंगी।

पलानीस्वामी ने कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। इन परियेाजनाओं में 4,503 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 27,709 रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम