लाइव न्यूज़ :

‘एक देश एक राशन कार्ड’ सुधार को पूरा करने वाला 11वां राज्य बना तमिलनाडु : वित्त मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 15, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी तमिलनाडु ‘एक देश एक राशन कार्ड’ सुधार को लागू करने वाला 11वां राज्य हो गया है। केंद्र सरकार ने इन सुधारों को पूरा करने वाले राज्यों को 30,709 करोड़ रुपये अतिरिक्त कर्ज जुटाने की अनुमति दी है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान में यह जानकारी दी।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि तमिलनाडु व्यय विभाग द्वारा निर्धारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) सुधार को सफलतापूर्वक पूरा करने वाला देश का 11वां राज्य है।

इसके बाद राज्य खुले बाजार से 4,813 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने के पात्र हो गया है। व्यय विभाग ने राज्य को इसकी अनुमति दे दी है।

जिन अन्य राज्यों ने इन सुधारों को सफलतापूर्वक पूरा किया है उनमें आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

इसका सबसे अधिक फायदा उत्तर प्रदेश को मिला है। राज्य को इस सुविधा के तहत 4,851 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज जुटाने की अनुमति मिली है। कर्नाटक को 4,509 करोड़ रुपये तथा गुजरात को 4,352 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज जुटाने की अनुमति मिली है।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग यह प्रमाणित करने के लिए नोडल विभाग है कि संबंधित राज्य ने इस सुधार की शर्तों को पूरा कर लिया है।

कोविड-19 महामारी की चुनौती के बीच केंद्र ने मई में राज्यों की कर्ज लेने की सीमा राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के दो प्रतिशत तक बढ़ाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय