लाइव न्यूज़ :

‘विशेष बर्ताव’ नहीं, प्रतिभा के कारण सिंगापुर में बढ़ी है कि भारतीय पेशेवरों की मांग : सरकार

By भाषा | Updated: July 6, 2021 15:59 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, छह जुलाई सिंगापुर में भारतीय पेशेवरों का अनुपात 2005 के 13 प्रतिशत से बढ़कर 2020 में दोगुना यानी 26 प्रतिशत हो गया है। सिंगापुर सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने मंगलवार को कहा है कि ऐसा नहीं है कि सिंगापुर में भारतीय पेशेवरों से ‘विशेष बर्ताव’ किया जा रहा है। भारतीय पेशेवरों की संख्या बढ़ने की वजह प्रौद्योगिकी प्रतिभाओं की मांग और आपूर्ति का वैश्विक रुख है।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से सिंगापुर की अर्थव्यवस्था में सुस्ती है और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार गंवाना पड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 2005 में सिंगापुर और भारत के बीच जो वृहद आर्थिक भागीदारी करार (सीईसीए) हुआ है उसकी वजह से भारतीय नागरिक यहां आकर स्थानीय लोगों की नौकरियां हासिल कर रहे हैं।

सिंगापुर के श्रमबल मंत्री तान सी लेंग ने संसद को बताया कि 2005 से 2020 के दौरान भारतीय पेशेवरों का अनुपात 13 प्रतिशत से बढ़कर 26 प्रतिशत हो गया है।

उन्होंने कहा कि इसकी वजह यह नहीं है कि भारतीय पेशेवरों के साथ कोई विशेष बर्ताव किया जा रहा है, बल्कि सिंगापुर की डिजिटल अर्थव्यवस्था और वित्त की वजह से भारतीय पेशेवरों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर प्रौद्योगिकी प्रतिभाओं की मांग और आपूर्ति का रुख भी इसकी एक वजह है।

‘टुडे’ अखबार ने तान के हवाले से कहा है कि भारतीय नागरिकों के साथ कोई विशेष बर्ताव नहीं किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस