लाइव न्यूज़ :

डिजिटलीकरण की तेज रफ्तार के बीच प्रतिभा की मांग वृद्धि का महत्वपूर्ण आधार होगी: रिशद प्रेमजी

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून विप्रो के चैयरमैन रिषद प्रेमजी ने कहा कि दुनिया भर के उद्यमों के वर्चुअल मंच के साथ डिजिटल तरीको को तेजी से अपनाने की वजह से प्रतिभा की मांग आपूर्ति को पीछे छोड़ देगी और वृद्धि का एक "महत्वपूर्ण आधार" बन जाएगी।

प्रेमजी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि विप्रो ने ग्राहकों की बेहतर सेवा में मदद के लिए पिछले छह महीनों में "बड़े बदलाव" किए हैं और वह अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल परिवर्तन को सक्षम करने और उसका लाभ उठाने के लिहाज से सही स्थिति में है।

नासकॉम के पूर्व चैयरमैन ने साथ ही कहा कि प्रौद्योगिकी आर्थिक सुधार में अकसर अग्रणी भूमिका निभाती है लेकिन इसकी भूमिका इस समय और खास हो जाती है जब महामारी की वजह से उद्योगों में संरचनात्मक बदलावों पर असर पड़ा है और इसने कामकाज के स्थापित तरीकों को चुनौती दी है।

उन्होंने कहा कि चाहे डिजिटल कॉमर्स, ऑनलाइन शिक्षा या टेलीमेडिसिन हो, प्रौद्योगिकी से चलने वाले व्यापार के मॉडल हर जगह उभरे हैं और क्लॉउड तकनीक इस बदलाव की आधारशिला है।

प्रेमजी ने कहा, "हम काम करने के इस तरीके के हिसाब से ढल गए हैं और अपने ग्राहकों को सफल बनाने में योगदान देना जारी रखा है। हमें उनका भरोसा हासिल है और मुझे इस बात को लेकर कोई शक नहीं है कि भविष्य में शायद हम एक हाइब्रिड मॉडल के हिसाब से काम करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा