लाइव न्यूज़ :

ताला ने 14.5 करोड़ डॉलर जुटाए

By भाषा | Updated: October 15, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी ताला ने शुक्रवार को कहा कि उसने सीरीज-ई फंडिंग राउंड में 14.5 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। अपस्टार्ट ने निवेश के इस दौर का नेतृत्व किया।

नए निवेशक किंड्रेड वेंचर्स और जे. सफरा ग्रुप मौजूदा निवेशकों आईवीपी, रेवोल्यूशन ग्रोथ, लोअरकेस कैपिटल तथा पेपाल वेंचर्स के साथ इस दौर में शामिल हुए। इस निवेश के साथ ताला का कुल वित्तपोषण बढ़कर 35 करोड़ डॉलर हो गया।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "ताला अपने उपभोक्ता वित्त ऐप के माध्यम से अपने नए वित्तीय खाते का अनुभव शुरू करने में तेजी लाने के लिए इस निवेश का इस्तेमाल करेगी।"

इसमें कहा गया, "ताला केन्या, भारत, फिलीपीन, मैक्सिको और अमेरिका में अपनी विश्व स्तरीय टीम भी विकसित करेगी और क्रिप्टो संबंधी पेशकश सहित अपने भौगोलिक और उत्पाद विस्तार दोनों की योजनाओं को आगे बढ़ाएगी।"

कंपनी ने 2020 में भारत में प्रवेश किया था और उसका कहना है कि उसके मंच पर पहले ही पांच लाख से ज्यादा उपयोगकर्ता लॉग इन कर चुके हैं।

ताला की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिवानी सिरोया ने कहा कि नया निवेश कंपनी को लाखों लोगों को उनके वित्तीय जीवन में आगे बढ़ने में मदद करने में सक्षम बनाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?