लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के कोविड टीका लेने से लोगों में टीकाकरण अभियान को लेकर भरोसा बढ़ेगा

By भाषा | Updated: March 1, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च भारत बॉयोटेक ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोविड-19 टीके की पहली खुराक लेने का देश भर में जारी टीकाकरण अभियान पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इसको लेकर लोगों में भरोसा जगेगा।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली और पात्र लोगों से टीका लेने की अपील की। पुडुचेरी की रहने वाली नर्स पी निवेदा ने प्रधानमंत्री को भारत बॉयोटेक का कोवैक्सीन टीका दिया।

भारत बॉयोटेक इंटरनेशनल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कृष्ण एला ने एक बयान में कहा, ‘‘हम कोविड-19 टीका लेने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का आभार जताते हैं। इस मामले में उन्होंने जो रुख अपनाया है, वह सराहनीय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनका यह कदम सभी देशवासियों के लिये महत्वपूर्ण मिसाल बना है। इससे टीके को लेकर जो एक झिझक थी, वह खत्म होगी और महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान को लेकर भरोसा बढ़ेगा।’’

एला ने कहा, ‘‘हम सभी नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे कोविड-19 का टीका लेने से नहीं हिचके। टीकाकरण की सफलता से ही देश इस स्वास्थ्य संकट पर काबू पा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें