लाइव न्यूज़ :

एक सार्वजनिक उपक्रम का उधार लेकर दूसरे पीएसयू में हिस्सा लेना विनिवेश भावना के प्रतिकूलः कैग

By भाषा | Updated: December 21, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने सार्वजनिक क्षेत्र के एक उपक्रम (पीएसयू) द्वारा दूसरे पीएसयू में हिस्सेदारी खरीद के लिए उधार पर वित्त जुटाने की प्रवृत्ति की आलोचना करते हुए कहा है कि यह 'विनिवेश की भावना' के अनुरूप नहीं है।

कैग ने केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (सीपीएसई) के बारे में संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में विनिवेश पर अपनी टिप्पणी की है। उसने कामराजार पोर्ट ट्रस्ट (केपीएल) के विनिवेश के लिए अपनाई गई प्रक्रिया पर यह टिप्पणी की है। केपीएल को चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट के हाथों बेच दिया गया था।

इस रिपोर्ट में कैग ने कहा है कि रणनीतिक विनिवेश के दौरान मूल्यांकन प्रक्रिया में किए गए फैसलों को सही ठहराना और उन्हें तर्कसंगत बताने के क्रम में अंतर्निहित तर्क की स्पष्ट रूप से दलील दी जा सकती है। इसका आरक्षित मूल्य एवं परिसंपत्तियों के मूल्यांकन पर खासा असर होता है।

कैग रिपोर्ट के मुताबिक, स्वतंत्र बाहरी निगरानीकर्ता की व्यवस्था संदर्भ के अनुरूप ही संपादित होने की जरूरत है। इससे रणनीतिक विनिवेश की लेनदेन प्रक्रिया की देखरेख का काम हो सकता है। इससे सीपीएसई के मूल्यांकन को भी आधार मिलेगा।

इसके मुताबिक वर्ष 2019-20 में विनिवेश से 65,000 करोड़ रुपये का संशोधित अनुमान था लेकिन इसमें से सिर्फ 50,299 करोड़ रुपये ही जुटाए जा सके जो कि लक्ष्य से 23 प्रतिशत कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?