लाइव न्यूज़ :

व्यापारियों के संगठन CAIT ने की ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: September 1, 2019 17:45 IST

पत्र में कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा है कि सरकार को तत्काल को ई-कॉमर्स क्षेत्र से इन गड़बड़ियों को दूर करने के लिए कदम उठाना चाहिए।

Open in App

व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कुछ ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा किए जा रहे ‘कदाचार’ को लेकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को रविवार को भेजे पत्र में कैट ने कहा है कि ई-कॉमर्स देश में व्यापार का एक आशाजनक भविष्य है, लेकिन कुछ ई कॉमर्स कंपनियों द्वारा अपनाए जा रहे गलत तरीकों की वजह से काम के समान अवसर की स्थितियां प्रभावित हुई हैं।पत्र में कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा है कि सरकार को तत्काल को ई-कॉमर्स क्षेत्र से इन गड़बड़ियों को दूर करने के लिए कदम उठाना चाहिए। खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल अभियान को मूर्त रूप देने के लिए कैट ने देश के सात करोड़ व्यापारियों को डिजिटल बनाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है।उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों को ऑनलाइन व्यापार से जोड़ा जाएगा। कैट ने ई-कॉमर्स नीति में कुछ अनिवार्य प्रावधान शामिल करने का आग्रह किया है, जिसमें डीपीआईआईटी के साथ बड़ी या छोटी ई-कॉमर्स कंपनियों का पंजीकरण अनिवार्य हो। कैट ने कहा कि बाजार के मॉडल के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करते हुए ऑनलाइन खुदरा कंपनियां खुले रूप से उपभोक्ताओं को माल बेच रही हैं जो सरकार की नीति का स्पष्ट उल्लंघन है। 

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम