लाइव न्यूज़ :

ताइवान को मिली बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, गुयाना में खोला व्यापार कार्यालय

By भाषा | Updated: February 4, 2021 11:40 IST

Open in App

ताइपे, चार फरवरी (एपी) ताइवान ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना में एक व्यापार कार्यालय की शुरुआत की है, जिसे उसके लिए एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी माना जा रहा है।

गौरतलब है कि चीन के आक्रामक अभियान के चलते ताइवान को हाल के वर्षों के दौरान अपने कई सहयोगियों को खोना पड़ा है।

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि व्यापार कार्यालय कृषि, शिक्षा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर केंद्रित होगा और यह औपचारिक राजनयिक संबंधों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।

चीन का दावा है कि ताइवान उसका हिस्सा है और इसके चलते ताइवान को चीन के आक्रामक दबाव अभियान का सामना करना पड़ता है। उसके के पास केवल 15 औपचारिक राजनयिक सहयोगी हैं।

हालांकि, ताइवान के पास दुनिया भर के व्यापार कार्यालयों का एक नेटवर्क है, जो अमेरिका, जापान और कई अन्य देशों में दूतावासों की जगह काम करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?